Home National एक समाज श्रेष्ठ समाज संस्था अध्यक्ष योगेन्द्र कुमार साहू से किया कार्य

एक समाज श्रेष्ठ समाज संस्था अध्यक्ष योगेन्द्र कुमार साहू से किया कार्य

एक समाज श्रेष्ठ समाज संस्था अध्यक्ष योगेन्द्र कुमार साहू प्रांतीय उद्योग व्यापार मण्डल वरिष्ठ उपाध्यक्ष सचिन गुप्ता के नेतृत्व में संस्था के माध्यम से दिव्य कार्य अभियान के अंतर्गत बाल दिवस के अवसर पर निर्धन बच्चों को संस्था पदाधिकारियों ने कॉपी पेंसिल रबर कटर देकर बच्चों को शिक्षित होने के लिए प्रेरित किया
इस दौरान एक समाज श्रेष्ठ समाज संस्था कोषाध्यक्ष बलराम हालदार मीडिया प्रभारी मुकेश सरकार ने संयुक्त रूप से कहा की बच्चे आने वाली पीढ़ी के साथ भारत देश के भविष्य हैं इसलिए बच्चों को अच्छी शिक्षा और दीक्षा दोनों प्राप्त हो इसके लिए हम सभी लोगों को पहल कर कार्य करना चाहिए क्योंकि आज भी बहुत से ऐसे निर्धन परिवारों के बच्चे हैं जिनको पर्याप्त संसाधन न मिल पाने की वजह से शिक्षा प्राप्त नहीं कर पाते हैं इसलिए हम सभी का मानव होने के नाते यह परम कर्तव्य कि हम अपने देश के भविष्य बच्चों को सही शिक्षा और दीक्षा दोनों दिलाकर बच्चों की उन्नति के लिए कार्य करें क्योंकि किसी भी बच्चे का भविष्य उनके आज पर निर्भर करता है इसलिए उनकी वर्तमान आदतें संस्कार बौद्ध‍िक क्षमता और रहन सहन का तौर तरीका ही उनके भविष्य का निर्माण करेगा क्योंकि जब बच्चों को ज्ञान प्राप्त होगा तो उनके अंदर छुपी हुई प्रतिभा प्रखर रूप से बाहर आकर ज्ञान की गंगा बहेगी जिससे यही बच्चे आगे चलकर भारत देश के उज्जवल भविष्य बनकर हर क्षेत्र में भारत की उन्नति प्रगति के लिए हमेशा कार्य करें इसलिए एक समाज श्रेष्ठ समाज संस्था दिव्य कार्य के अंतर्गत निर्धन बच्चों के शिक्षा और दीक्षा के लिए पठन पाठन सामग्री हमेशा वितरण करती है और आगे भी करती रहेगी
इस दौरान बच्चों को पठन पाठन सामग्री वितरण करने में संस्था संरक्षक हरीश चन्द्र पाण्डेय अध्यक्ष योगेन्द्र कुमार साहू कोषाध्यक्ष बलराम हालदार मीडिया प्रभारी मुकेश सरकार एक्टर साहिल राज अभिषेक साहू सचिन गुप्ता पूनम सरकार एकता कुमारी संध्या कुमारी दीपक कुमार गोविन्द मिस्त्री संदीप यादव सुशील राय विशाल कुमार मुकेश कुमार आदि लोग उपस्थित रहे

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

error: Content is protected !!