Home राजकीय मा. राणे के साथ षडयंत्र के तहत अमानवीय व्यवहार होने पर भी उनकी जन आशीर्वाद यात्रा जारी रहेगी। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मा. चंद्रकांतदादा पाटील की घोषणा

मा. राणे के साथ षडयंत्र के तहत अमानवीय व्यवहार होने पर भी उनकी जन आशीर्वाद यात्रा जारी रहेगी। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मा. चंद्रकांतदादा पाटील की घोषणा

मा. राणे के साथ षडयंत्र के तहत अमानवीय व्यवहार होने पर भी उनकी जन आशीर्वाद यात्रा जारी रहेगी।

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मा. चंद्रकांतदादा पाटील की घोषणा

 

केंद्रीय मंत्री नारायण राणे को न्यायालय द्वारा जमानत पर रिहा करने से सत्य की विजय हुई है। ठाकरे सरकार द्वारा षडयंत्र के तहत अमानवीय व्यवहार करने के कारण मा. नारायण राणे की तबीयत खराब हो गई है। लेकिन उनके ठीक होने के बाद उनकी कोकण में जन आशीर्वाद यात्रा जल्द ही पुनः शुरू होगी, ऐसा भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष मा. चंद्रकांतदादा पाटील ने बुधवार को पुणे में पत्रकारों को कहा।

मा. चंद्रकांतदादा पाटील ने कहा कि, केंद्रीय मंत्री नारायण राणे से महाविकास आघाडी सरकार की ओर से अत्यंत ही अमानवीय व्यवहार हुआ है। जब पुलिस ने उन्हें गिरफ्तार किया वे उस समय खाना खा रहे थे और उनके हाथ से थाली हटा ली गई थी। उन्हें अढाई घंटा संगमेश्वर पुलिस स्टेशन में बैठा कर रखा गया था। रक्त में शक्कर की मात्रा बढ़ने से और रक्तचाप बढने से उन्हें उपचार की सख्त आवश्यकता है, ऐसा गिरफ्तारी के समय डॉक्टरों द्वारा कहे जाने पर भी उन्हें मेडिकल उपचार नहीं मिला। जिस कारण से राणे साहब की तबीयत बिगड़ गई। लेकिन, आराम करने के पश्चात उनकी तबीयत में सुधार हुआ है और जल्द ही उनकी जन आशीर्वाद यात्रा पुनः शुरु होगी।

उन्होंने कहा कि, मा. राणे की जन आशीर्वाद यात्रा को मुंबई और रायगड जिले से प्रचंड प्रतिसाद मिला। जिस कारण घबरा कर ठाकरे सरकार ने उन्हें गिरफ्तार किया। अब सरकार ने घबरा कर सिंधुदुर्ग जिले में कल रात बारह बजे से सात दिनों के लिए जमावबंदी को लागू किया है। लेकिन इससे भाजपा को फर्क नहीं पड़ता है। राणे साहब की तबीयत में सुधार होने पर यात्रा पुनः शुरू होगी।

उन्होंने कहा कि, राज्य में कल दिन भर हुआ राजनैतिक खेल यह षडयंत्र के तहत हुआ है यह अब स्पष्ट हो गया है। महाविकास आघाडी सरकार द्वारा न्यायालय में बताया गया कोई भी मुद्दा नही टिका और न्यायालय ने मा. नारायण राणे को जमानत पर रिहा किया। सत्य की विजय हुई। पिछले बीस महीने में आघाडी सरकार द्वारा किसी एकाध कार्यकर्ता या संस्था को फंसाने के लिए किया गया एक भी प्रयास न्यायालय ने नही टिका। और सरकार को न्यायालय से थप्पड़ खानी पड़ी। ऐसा इस प्रकरण में भी हुआ है।

 

उन्होंने कहा कि, राणे को गिरफ्तार करने के लिए शिवसेना के मंत्री अनिल परब ने कैसी दादागिरी की और बल का प्रयोग करने के लिए कहा यह कल समाचार माध्यमों ने दिखाया है। भाजपा अनिल परब के विरोध में न्यायालय में जाएगी।

 

( मुकुंद कुलकर्णी )

कार्यालय सचिव

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

error: Content is protected !!