Home National एक समाज श्रेष्ठ समाज संस्था अध्यक्ष योगेन्द्र कुमार साहू कोषाध्यक्ष बलराम हालदार के नेतृत्व में संस्था के माध्यम से किया पेड का रोपण

एक समाज श्रेष्ठ समाज संस्था अध्यक्ष योगेन्द्र कुमार साहू कोषाध्यक्ष बलराम हालदार के नेतृत्व में संस्था के माध्यम से किया पेड का रोपण

एक समाज श्रेष्ठ समाज संस्था अध्यक्ष योगेन्द्र कुमार साहू कोषाध्यक्ष बलराम हालदार के नेतृत्व में संस्था के माध्यम से संस्था मार्गदर्शिका प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी की धर्मपत्नी जशोदा बेन मोदी जी के 70 वें जन्मदिन शुभ अवसर पर उनकी लंबी आयु के लिए भगवान से प्रार्थना कर संस्था पदाधिकारियों ने हल्द्वानी राजपुरा राजकीय इण्टर कॉलेज में फलदार पुष्पदार छायादार पौधारोपण कर जशोदा बेन मोदी जी का 70 वाँ जन्मदिन मनाया
इस दौरान एक समाज श्रेष्ठ समाज संस्था अध्यक्ष योगेन्द्र कुमार साहू उपाध्यक्ष लोकेश कुमार साहू मीडिया प्रभारी मुकेश सरकार ने संयुक्त रूप से कहा की इस संसार में हर मनुष्य का अपना अपना व्यक्तित्व है वही मनुष्य की पहचान है कोटि कोटि मनु्ष्यों की भीड़ में भी वह अपने निराले व्यक्तित्व के कारण पहचाना जाता है यही विशेषता एक समाज श्रेष्ठ समाज संस्था मार्गदर्शिका प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी की धर्म पत्नी जशोदाबेन मोदी जी की है क्योंकि भारत के प्रधानमंत्री की पत्नी होने के बावजूद भी जशोदा बेन मोदी जी ने भारतहित कार्य के लिये अपने त्याग तपस्या दृढ़ संकल्प के साथ सामाजिक साधारण जीवन जी रही है जिससे जशोदा बेन मोदी जी ने अपने इस सादगी भरे व्यक्तित्व के कारण भारत सहित पूरे विश्व को अपने तरफ आकर्षित किया है और हम सभी भारतवासी जशोदा बेन मोदी जी के दिल से बहुत आभारी है की उन्होंने अपने पति नरेन्द्र मोदी जी को भारत को विश्व गुरु बनाने के लिए भारत माता को समर्पित कर दिया जो भारत के प्रधानमंत्री के रूप में नरेन्द्र मोदी जी भारत देश को विश्व गुरु बनाने के लिए रात दिन जाग जाग कर दिलों जान से भारतहित में कार्य कर रहे है यह हम सभी भारतीयों के लिए बहुत गर्व की बात है इससे यह बात भी साबित होती है की जिस व्यक्ति ने राष्ट्र और समाज के प्रति सेवा करने का अपना लक्ष्य निर्धारित करके आगे बढ़ता है वही व्यक्ति इतिहास रचता है आज उन्हीं लोगों के परिणाम स्वरूप उनकी वर्तमान पीढ़ियां निरंतर प्रगति की ओर बढ़ रही है वह युवक श्रेष्ठ होता है जो आगे बढ़ने और भारतहित के लिए सब कुछ कर गुजरने का खुली आंखों से सपने देखता है क्योंकि सुख समृद्धि और शांति से परिपूर्ण जीवन के लिए सच्चरित्र तथा सदाचारी होना ही पहली शर्त है जो उत्कृष्ट विचारों के बिना संभव नहीं है हमें यह दुर्लभ मानव जीवन किसी भी कीमत पर निरर्थक और उद्देश्यहीन नहीं जाने देना चाहिए लोकमंगल की कामना ही हमारे जीवन का उद्देश्य होना चाहिए केवल अपने सुख की चाह हमें मानव होने के अर्थ से पृथक करती है मानव होने के नाते जब तक हम सभी दूसरे के दु:ख दर्द में साथ नहीं निभाएंगे तब तक इस जीवन की सार्थकता सिद्ध नहीं होगी वैसे तो हमारा परिवार भी समाज की ही एक इकाई है परन्तु इतने तक ही सीमित रहने से सामाजिकता का उद्देश्य कभी पूरा नहीं हो सकता हमारे जीवन का अर्थ तभी पूरा हो सकेगा जब हम समाज को ही परिवार माने तभी मानवता में ही सज्जानता निहित है जो सदाचार का पहला लक्षण है और मनुष्य की यही एक शाश्वत पूंजी है इसलिए एक समाज श्रेष्ठ समाज संस्था प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी और उनकी धर्मपत्नी जशोदा बेन मोदी जी के भारतहित में निष्ठा पूर्ण त्याग तपस्या दृढ़ संकल्प से मार्गदर्शन लेकर प्रेरित होकर हमेशा समाजहित एवं भारतहित में हमेशा कार्य करती रही है और आगे भी भारतहित में करती रहेगी
इस दौरान वृक्षारोपण करने में संस्था उपाध्यक्ष लोकेश कुमार साहू कोषाध्यक्ष बलराम हालदार मीडिया प्रभारी मुकेश सरकार रितिक साहू मनीष साहू सौरभ दयाल दीपक प्रजापति सूरज मिस्त्री सुशील राय मुकेश कुमार आदि लोग उपस्थित रहे

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

error: Content is protected !!